29-00
निर्दयी सेवक की कहानी
इस शीर्षक का अनुवाद इस प्रकार से भी किया जा सकता है: “इस विषय में कि क्या घटित हुआ जब एक सेवक ने दया नहीं दिखाई” या “क्या घटित हुआ जब एक सेवक ने दया नहीं दिखाई थी?”
29-01
एक दिन
यह वाक्यांश अतीत में घटी एक घटना का परिचय देता है, परन्तु विशिष्ट समय नहीं बताता है। कई भाषाओं में सच्ची कहानी कहने का तरीका एक जैसा होता है। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/writing-newevent/01.md]])
यीशु से पूछा, “हे स्वामी, जब मेरा भाई मेरे विरुद्ध पाप करे, तो मुझे कितनी बार उसे क्षमा करना चाहिए? क्या सात बार तक?”
यह प्रत्यक्ष उद्धरण है। इसे अप्रत्यक्ष उद्धरण के रूप में व्यक्त किया जा सकता है: “यीशु को अपना स्वामी कहा और उससे पूछा कि जब उसका भाई उसके विरुद्ध पाप करे क्या उसे अपने भाई को सात बार तक क्षमा करना चाहिए।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotations/01.md]])
यीशु ने कहा, “सात बार नहीं, बल्कि सात के 70 बार तक!”
यह प्रत्यक्ष उद्धरण है। इसे अप्रत्यक्ष उद्धरण के रूप में व्यक्त किया जा सकता है: “यीशु ने उससे केवल सात बार नहीं, बल्कि सात के 70 बार तक क्षमा करने के लिए कहा!” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotations/01.md]])
मेरा भाई
इस शब्द में कभी-कभी ऐसे लोग शामिल होते थे जो वास्तव में भाई-बहन तो नहीं थे, परन्तु जो धर्म, जातीय पृष्ठभूमि आदि जैसे दूसरे बहुत दृढ़ सम्बन्ध साझा करते थे।
मेरे विरुद्ध पाप करे
इसका अनुवाद इस प्रकार से भी किया जा सकता है: “मेरे विरुद्ध कुछ गलत काम करे।”
सात बार नहीं, बल्कि सात के 70 बार तक!
इसका अनुवाद इस प्रकार से किया जा सकता है: “तुम्हें केवल सात बार क्षमा नहीं करना है, बल्कि तुम्हें सात के 70 बार तक क्षमा करना है।” यीशु एक निश्चित संख्या के बारे में बात नहीं कर रहा था। वह कह रहा था कि जब भी लोग हमारे विरुद्ध पाप करें तो हमें उन्हें क्षमा कर देना चाहिए।
70 बार
इसे शब्दों में भी लिखा जा सकता है: “सत्तर बार।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/translate-numbers/01.md]])
इसके द्वारा, यीशु का अर्थ था कि हमें हमेशा क्षमा करना चाहिए
इसका अनुवाद इस प्रकार से किया जा सकता है: “यीशु यह कहना चाहता था कि हमें हमेशा उस व्यक्ति को क्षमा करना चाहिए जो हमारे विरुद्ध पाप करता है।”
यह कहानी
यह कहानी एक दृष्टांत के रूप में है। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-parables/01.md]])
29-02
यीशु ने कहा, “परमेश्वर का राज्य उस राजा के समान है जो अपने सेवकों से लेखा लेना चाहता था। उसके एक सेवक पर 2,00,000 वर्ष की मजदूरी का भारी कर्ज बकाया था।”
यह प्रत्यक्ष उद्धरण है। इसे अप्रत्यक्ष उद्धरण के रूप में व्यक्त किया जा सकता है: “यीशु ने कहा कि परमेश्वर का राज्य उस राजा के समान है जो अपने सेवकों से लेखा लेना चाहता था, और उसके एक सेवक पर 2,00,000 वर्ष की मजदूरी का भारी कर्ज बकाया था।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotations/01.md]])
परमेश्वर का राज्य उस ... के समान है
इसे कहने के दूसरे तरीके हैं: “लोगों के ऊपर परमेश्वर का शासन ... के समान है” या “जिस तरीके से परमेश्वर लोगों पर शासन करता है उसकी तुलना ... से जा सकती है।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-simile/01.md]])
उस राजा के समान है जो
इसका अनुवाद इस प्रकार से किया जा सकता है: “उस राजा के राज्य के समान है जो” या “की तुलना उस राजा के शासन से की जा सकती है जो।”
अपने सेवकों से लेखा लेना
इसका अर्थ हो सकता है ‘वह कर्ज इकट्ठा करना जो उसके सेवकों पर बकाया था’ या ‘वह पैसा इकट्ठा करना जो उसके सेवकों ने उससे उधार लिया हुआ था।’
2,00,000
इसे शब्दों में भी लिखा जा सकता है: “दो लाख वर्ष।” यह असाधारण रूप से लम्बे समय का प्रतिनिधित्व करता है। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/translate-numbers/01.md]])
29-03
सामान्य जानकारी
यीशु उस कहानी को जारी रखता है।
उस राजा ने कहा, ‘इस व्यक्ति और इसके परिवार को अपना कर्ज चुकाने के लिए दास के रूप में बेच दो।’
यह एक उद्धरण के भीतर एक उद्धरण है। इस सम्पूर्ण उद्धरण को फिर से व्यक्त किया जा सकता है ताकि यह भाग एक अप्रत्यक्ष उद्धरण हो: “राजा ने कहा कि इस व्यक्ति और उसके परिवार को अपना कर्ज चुकाने के लिए दास के रूप में बेच दो।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotesinquotes/01.md]])
इस व्यक्ति और उसके परिवार को दास के रूप में बेच दो
यह राजा की ओर से एक आज्ञा थी।
अपना कर्ज चुकाने के लिए
इसका अर्थ हो सकता है ‘राजा का उस पर बकाए धन को वापस चुकाने के लिए।’
अपना कर्ज चुकाने के लिए
इस बात को व्यक्त किया जा सकता है कि उस व्यक्ति के बेचे जाने का कारण यह था कि उसे बेचने से प्राप्त होने वाले धन से वह भाग चुकाया जा सके जो राजा का उस पर बकाया था। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-explicit/01.md]])
29-04
सामान्य जानकारी
यीशु उस कहानी को जारी रखता है।
अपने घुटनों पर गिर पड़ा
इसका अर्थ हो सकता है ‘झट से भूमि पर घुटने टिका दिए।’ यह उसकी विनम्रता और राजा द्वारा उसकी सहायता किए जाने की उसकी इच्छा को दर्शाने का एक तरीका था। इस बात को सुनिश्चित करें कि ऐसा सुनाई नहीं दे कि वह गलती से गिर गया था। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/translate-symaction/01.md]])
राजा के आगे
इसका अर्थ है: ‘राजा के सामने।’
और कहा, ‘कृपया मेरे विषय में धीरज धर, और मुझ पर तेरा जो बकाया है वह पूर्ण राशि मैं चुका दूँगा।’
यह एक उद्धरण के भीतर एक उद्धरण है। इस सम्पूर्ण उद्धरण को फिर से व्यक्त किया जा सकता है ताकि यह भाग एक अप्रत्यक्ष उद्धरण हो: “और उससे कहा कि कृपया वह उसके विषय में धीरज धरे, और उस पर उसका जो बकाया है वह उस पूर्ण राशि को राशि चुका देगा।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotesinquotes/01.md]])
दया की
इसका अर्थ हो सकता है ‘के लिए तरस आया’ या ‘के लिए खेद महसूस किया।’ राजा जानता था कि यदि उस सेवक और उसके परिवार को दासत्व में बेच दिया गया तो उनको बहुत कष्ट उठाना पड़ेगा।
उसका सारा कर्ज निरस्त कर दिया
इसका अनुवाद इस प्रकार से किया जा सकता है: “कहा कि उस सेवक को उस धन में से कुछ भी वापस चुकाने की आवश्यकता नहीं है जो उस पर राजा का बकाया था।”
29-05
सामान्य जानकारी
यीशु उस कहानी को जारी रखता है।
साथी सेवक
यह एक अन्य व्यक्ति को संदर्भित करता है जो राजा का सेवक ही था।
और कहा, ‘मुझे वह धन चुका जो तुझ पर मेरा बकाया है!’
यह एक उद्धरण के भीतर एक उद्धरण है। इस सम्पूर्ण उद्धरण को फिर से व्यक्त किया जा सकता है ताकि यह भाग एक अप्रत्यक्ष उद्धरण हो: “और उससे वह धन चुकाने के लिए कहा जो उसका उस पर बकाया था।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotesinquotes/01.md]])
29-06
सामान्य जानकारी
यीशु उस कहानी को जारी रखता है।
साथी सेवक
इस वाक्यांश का अनुवाद उसी रीति से करें जैसे 29:05 में किया है।
अपने घुटनों पर गिर पड़ा
इस वाक्यांश का अर्थ वही है जो 29:04 में है। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/translate-symaction/01.md]])
और कहा, ‘कृपया मेरे विषय में धीरज धर, और मुझ पर तेरा जो बकाया है वह पूर्ण राशि मैं चुका दूँगा।’
यह एक उद्धरण के भीतर एक उद्धरण है। इस सम्पूर्ण उद्धरण को फिर से व्यक्त किया जा सकता है ताकि यह भाग एक अप्रत्यक्ष उद्धरण हो: “और उससे कहा कि कृपया वह उसके विषय में धीरज धरे, और उस पर उसका जो बकाया है वह उस पूर्ण राशि को राशि चुका देगा।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotesinquotes/01.md]])
अपने साथी सेवक को बंदीगृह में डाल दिया
इसका अनुवाद इस प्रकार से भी किया जा सकता है: “उस व्यक्ति को बंदीगृह में डाल दिया।” यह डाल दिया शब्द लाक्षणिक है और इसका अर्थ है कि यह काम बलपूर्वक तरीके से किया गया था।
29-07
सामान्य जानकारी
यीशु उस कहानी को जारी रखता है।
जो घटित हुआ था
इसका अर्थ हो सकता है ‘कि उस सेवक ने दूसरे सेवक का कर्ज निरस्त करने से इन्कार कर दिया और उसे बंदीगृह में डाल दिया।’
बहुत व्याकुल हो गया
इसका अर्थ हो सकता है ‘अत्यन्त दुःखी हुआ’ या ‘बहुत परेशान हुआ।’
सब कुछ
इसका अर्थ हो सकता है कि ‘उन्होंने राजा को वह बात बता दी जो उस सेवक ने अपने साथी सेवक के साथ किया था।’
29-08
सामान्य जानकारी
यीशु उस कहानी को जारी रखता है।
उस सेवक को बुलाया
इसका अर्थ हो सकता है ‘उस सेवक को अपने पास आने की आज्ञा दी’ या ‘उस सेवक को अपने पास लेकर आने के लिए अपने पहरेदारों को आदेश दिया।’
और कहा, ‘हे दुष्ट सेवक! मैंने तेरा कर्ज क्षमा कर दिया क्योंकि तूने मुझसे याचना की थी। तुझे भी ऐसा ही करना चाहिए था।’
यह एक उद्धरण के भीतर एक उद्धरण है। इस सम्पूर्ण उद्धरण को फिर से व्यक्त किया जा सकता है ताकि यह भाग एक अप्रत्यक्ष उद्धरण हो: “और उसे दुष्ट सेवक कहा। उसने कहा कि उसने उसके कर्ज को क्षमा कर दिया क्योंकि उसने उससे याचना की थी। उसे भी ऐसा ही करना चाहिए था।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotesinquotes/01.md]])
हे दुष्ट दास!
राजा ने यह शब्द इस बात पर बल देने के लिए कहे कि वह सेवक कितना दुष्ट था। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-exclamations/01.md]])
मुझसे याचना की थी
इसका अनुवाद इस प्रकार से किया जा सकता है: “मुझसे निवेदन किया था” या “तत्काल मुझसे दया करने के लिए विनती की थी।”
तुझे भी ऐसा ही करना चाहिए था
इसका अर्थ हो सकता है ‘जैसे मैंने तुझे क्षमा किया, वैसे ही तुझे भी उस व्यक्ति को क्षमा करना चाहिए था जिस पर तेरा बकाया था।’
डाल दिया
इसका अर्थ हो सकता है ‘डाल देने के लिए अपने पहरेदारों को आज्ञा दी।’ ध्यान दें कि डाल दिया का अनुवाद 29:06 के ढांचे में कैसे किया गया था। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-explicit/01.md]])
29-09
तब यीशु ने कहा
कुछ भाषाएँ यह जोड़ सकती हैं: “अपने चेलों से।”
यीशु ने कहा, “यदि तुम अपने भाई को अपने हृदय से क्षमा न करो, तो मेरा स्वर्गीय पिता भी तुम में से हर एक के साथ ऐसा ही करेगा।”
यह प्रत्यक्ष उद्धरण है। इसे अप्रत्यक्ष उद्धरण के रूप में व्यक्त किया जा सकता है: “यीशु ने कहा कि यदि उसके चेले अपने भाई को अपने हृदय से क्षमा नहीं करेंगे, तो उसका स्वर्गीय पिता भी उनमें से हर एक के साथ ऐसा ही करेगा।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotations/01.md]])
ऐसा ही
ऐसा ही 29:08 में क्षमा न करने वाले सेवक को राजा द्वारा दिए गए दंड के तरीके की ओर संदर्भित करता है।
तुम और तुम और तेरा और तेरा
इन शब्दों के सभी प्रसंग बहुवचन में हैं। यीशु अपने चेलों से बात कर रहा है, परन्तु यह दृष्टांत एक सामान्य सच्चाई की शिक्षा देता है जो सभी विश्वासियों पर लागू होती है। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-pronouns/01.md]])
मेरा स्वर्गीय पिता
इसका अर्थ हो सकता है ‘मेरा पिता जो स्वर्ग में है।’ यीशु पिता परमेश्वर के साथ अपने अद्वितीय, व्यक्तिगत सम्बन्ध को व्यक्त कर रहा है। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/guidelines-sonofgodprinciples/01.md]])
तेरा भाई
देखें कि आपने इसका अनुवाद 29:01 में कैसे किया है।
अपने हृदय से
यह वाक्यांश अपने हृदय से एक मुहावरा है जिसका अर्थ है ‘ईमानदारी से।’ वैकल्पिक अनुवाद: “ईमानदारी के साथ” या “सच में” या “असल में” या “खराई से।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-idiom/01.md]])
हृदय
यहाँ हृदय किसी व्यक्ति के आंतरिक अस्तित्व के लिए एक समानार्थी शब्द है। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-metonymy/01.md]])
से ली गई बाइबल की कहानी
ये संदर्भ बाइबल के कुछ अनुवादों में थोड़े से अलग हो सकते हैं।