41-00
परमेश्वर ने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया
इस शीर्षक का अनुवाद इस प्रकार से भी किया जा सकता है: “इस विषय में कि परमेश्वर ने यीशु को कैसे जीवित किया” या “कैसे परमेश्वर ने यीशु को जीवित किया था?”
41-01
सैनिकों द्वारा यीशु को क्रूस पर चढ़ाने के बाद
यह जोड़ने वाला शब्द बाद घटनाओं की क्रमबद्धता को प्रस्तुत करता है। यीशु को क्रूस पर चढ़ाने के बाद यहूदी अगुवों ने पिलातुस से बात की। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/grammar-connect-time-sequential/01.md]])
उस झूठे, यीशु ने कहा था
इसका अनुवाद इस प्रकार से भी किया जा सकता है: “उस मनुष्य, यीशु ने झूठ बोलकर कहा था।” उन्होंने इस बात पर विश्वास करने से इन्कार कर दिया था कि यीशु ने परमेश्वर का पुत्र होने के बारे में सच कहा था।
मरे हुओं में से जी उठा है
इसका अर्थ हो सकता है ‘जीवन में वापस आ गया है’ या ‘फिर से जीवित हो गया है।’
यदि वे ऐसा करते हैं, तो वे कहेंगे कि वह मरे हुओं में से जी उठा है
यह जोड़ने वाला शब्द यदि एक काल्पनिक सशर्त सम्बन्ध प्रस्तुत करता है। यहूदी अगुवों ने सोचा था कि चेले केवल इस बात को तब ही कह सकेंगे कि यीशु मरे हुओं में से जी उठा है यदि वे उसके शव को चुराने में सक्षम होते हैं। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/grammar-connect-condition-hypothetical/01.md]])
41-02
पिलातुस ने कहा, “कुछ सैनिकों को ले जाकर जितना हो सके, कब्र की रखवाली करो।”
यह एक उद्धरण के भीतर एक उद्धरण है। इसे अप्रत्यक्ष उद्धरण के रूप में भी व्यक्त किया जा सकता है: “पिलातुस ने उनसे कहा कि कुछ सैनिकों को ले जाकर जितना हो सके, कब्र की रखवाली करो।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotations/01.md]])
उन्होंने रख दिया
इसका अर्थ हो सकता है ‘उन धार्मिक अगुवों और सैनिकों ने रख दिया।’
उस पत्थर पर एक मुहर
उन्होंने उस पत्थर और कब्र के बीच मिट्टी या मोम जैसी नरम सामग्री रख दी और उस पर एक आधिकारिक मुहर लगा दी। यदि कोई उस पत्थर को हटाता, तो वह सामग्री टूट जाती और इससे पता चल जाता कि किसी व्यक्ति ने कब्र में प्रवेश किया था। इसका अनुवाद इस प्रकार से भी किया जा सकता है: “पत्थर पर एक निशान लगा दिया जो लोगों को इसे हिटाने से रोकता है।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/translate-unknown/01.md]])
41-03
कोई भी व्यक्ति सब्त के दिन काम न करे
सब्त के दिन के नियम किसी यहूदी को बहुत दूर चलकर जाने या किसी अन्य प्रकार का काम करने की अनुमति नहीं देते थे।
उसके शव पर और भी मसाले लगाने
यहूदियों में शव को धोने और फिर इसे तेज, सुखद महक वाले मसालों से लपेटने का रिवाज था ताकि मृत शरीर से इतनी जल्दी दुर्गंध न आए। यह सम्मान और भक्ति का प्रतीक भी था। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-explicit/01.md]])
मसाले
यह मधुर-महक वाले उन मसालों को संदर्भित करता है जो खराब गंध को छिपाने के लिए मृत शरीर पर लगाए जाते थे। इसका अनुवाद इस प्रकार से भी किया जा सकता है: “मधुर महक वाले मसाले” या “मधुर महक वाले तेल” या “मधुर महक वाले पौधे।”
41-04
उन स्त्रियों के कब्र पर पहुँचने से पहले, वहाँ एक बड़ा भूकम्प आया था
यह जोड़ने वाला शब्द पहले एक क्रमबद्ध उपवाक्य को प्रस्तुत करता है। पहले भूकम्प आया और स्वर्गदूत प्रकट हुआ, और उसके बाद वे स्त्रियाँ कब्र पर पहुँचीं। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/grammar-connect-time-sequential/01.md]])
वहाँ एक बड़ा भूकम्प आया था
इसका अनुवाद इस प्रकार से भी किया जा सकता है: “वहाँ एक भयंकर भूकम्प आया था” या ”वहाँ भूमि जोर से हिली थी।” कुछ भाषाएँ इसे इस प्रकार से दोहराना पसंद कर सकती हैं: ”भूमि हिंसक रूप से हिलने लगी।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/translate-unknown/01.md]])
बिजली के समान तेज चमक रहा था
इसका अर्थ हो सकता है ‘उसका रूप बिजली के समान चमकदार था’
मरे हुए लोगों के समान भूमि पर गिर पड़े
यह एक उपमा है, जिसका अर्थ है कि वे सैनिक ऐसे गिर पड़े और हिले नहीं, जैसे कि मरे हुए लोग नहीं हिलते। सम्भवतः वे डर के मारे बेहोश हो गए थे। इस बात को स्पष्ट करने के लिए, इसका अनुवाद इस प्रकार से किया जा सकता है: “अचानक से भूमि पर गिर पड़े और हिल नहीं पाए।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-simile/01.md]])
41-05
जब वे स्त्रियाँ कब्र पर पहुँचीं, तब स्वर्गदूत ने उन्हें बताया
यह शब्द जब एक समकालीन उपवाक्य को प्रस्तुत करता है। ये दोनों घटनाएँ एक ही समय घटीं, अर्थात् वे स्त्रियाँ कब्र पर पहुँचीं और स्वर्गदूत ने उनसे बातें कीं। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/grammar-connect-time-simultaneous/01.md]])
डरो मत
इसका अर्थ हो सकता है ‘डरना बंद करो।’ बिजली के समान चमकने वाले एक स्वर्गदूत को देखना एक भयावह दृश्य था!
वह मरे हुओं में से जी उठा है
इसका अनुवाद इस प्रकार से किया जा सकता है: “वह फिर से जीवित हो गया है।”
उसका शव वहाँ नहीं था!
यह विस्मयकारी बोध इस बात पर जोर देता है कि वे कितने अचम्भित थे कि यीशु का शव अब कब्र में नहीं था। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-exclamations/01.md]])
41-06
“जाकर चेलों से कह, ‘यीशु मरे हुओं में से जी उठा है और वह तुमसे पहले गलील को जाएगा।’”
यह एक उद्धरण के भीतर एक उद्धरण है। इस सम्पूर्ण उद्धरण को फिर से व्यक्त किया जा सकता है ताकि यह भाग एक अप्रत्यक्ष उद्धरण हो: “जाकर चेलों से कह दे कि यीशु मरे हुओं में से जी उठा है और वह तुमसे पहले गलील को जाएगा।” (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-quotesinquotes/01.md]])
जाकर चेलों से कह
यह एक आदेश है जो वह स्वर्गदूत उस स्त्री को दे रहा था।
मरे हुओं में से
इसका अर्थ हो सकता है ‘उन सब लोगों में से जो मर चुके हैं।’ यह अभिव्यक्ति अधोलोक में सब मरे हुए लोगों का एक साथ वर्णन करती है। उनमें से उठना फिर से जीवित होने की बात करता है। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-nominaladj/01.md]])
वह तुम से पहले गलील को जाएगा
इसका अर्थ हो सकता है ‘वह तुम से गलील में मिलेगा’ या ‘जब तुम गलील में पहुँचोगे वह वहीं पर होगा।’ यहाँ तुम बहुवचन है, जो प्रेरितों और बाकी चेलों को शामिल करता है। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/figs-youdual/01.md]])
41-07
शुभ संदेश
इसका अनुवाद इस प्रकार से भी किया जा सकता है: “यह शुभ संदेश कि यीशु फिर से जीवित हो गया था।” यह शुभ संदेश उस तथ्य को संदर्भित करता है कि यीशु मरे हुओं में से जी उठा था।
41-08
डरो मत। जाकर मेरे चेलों से कहो
ये वे आज्ञाएँ हैं जो यीशु उन स्त्रियों को दे रहा है।
उसके चरणों पर गिरीं
उन्होंने यह प्रतीकात्मक कार्य यीशु के सम्मान में किया, जैसा कि वे किसी राजा की उपस्थिति में करने की अपेक्षा करते हैं। (देखें: [[https://git.door43.org/Door43-Catalog/*_ta/src/branch/master/translate/translate-symaction/01.md]])
मुझे देखेंगे
इसका अर्थ हो सकता है ‘मुझ से मिलेंगे’ या ‘मुझ से मिल सकते हैं।’
से ली गई बाइबल की कहानी
ये संदर्भ बाइबल के कुछ अनुवादों में थोड़े से अलग हो सकते हैं।